{"_id":"6979067d4e6f0724ab0077f8","slug":"high-speed-car-rams-onto-railway-platform-causing-panic-deoria-news-c-208-1-deo1009-173581-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चढ़ी लक्जरी कार
विज्ञापन
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक सफेद रंग की लग्जरी कार यात्रियों के बीच सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गई। कार को प्लेटफॉर्म पर देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना प्लेटफॉर्म नंबर-एक के पश्चिमी छोर की है। चश्मदीदों के मुताबिक, एक युवक अपनी कार को तेज गति चलाते हुए सीधे ओवरब्रिज के पास प्लेटफॉर्म के अंदर तक घुस गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए यह नजारा किसी दिल दहला देने वाले अनुभव से कम नहीं था। कुछ पल के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी बरवा मानसिंह थाना महुआडीह का रहने वाला है। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि वह परिजनों को छोड़ने आया था और गलती से प्लेटफॉर्म पर आ गया।
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल : इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि लग्जरी कार का प्लेटफॉर्म पहुंचाना सीधे तौर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में खामी को दर्शाता है।
Trending Videos