सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Home delivery stalled as cylinder vehicles failed to arrive at the warehouse.

Deoria News: सिलिंडर की गाड़ी गोदाम पर नहीं आने से होम डिलीवरी ठप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Home delivery stalled as cylinder vehicles failed to arrive at the warehouse.
गैस के लिए सलेमपुर के एक गैस गोदाम पर जुटी लोगों की भींड़।  
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के भारत गैस गोदाम छोटका गांव में पिछले दो दिनों से गैस सिलिंडर की गाड़ी आपूर्ति हेतु नहीं पहुंचने से नगर व क्षेत्र की होम डिलीवरी बंद हो गई है। उपभोक्ता गैस की बुकिंग करा कर होम डिलीवरी की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं और नहीं आने से परेशान हैं।
Trending Videos


भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर आपूर्ति 15640 के आसपास है और लगभग इतनी ही खपत है। पिछले दो दिनों से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। गैस की गाड़ी आना बंद है। उपभोक्ता सिलिंडर लेकर सुबह दो दिनों से जा रहे हैं और वे बैरंग वापस लौट जा रहे हैं। इसके चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र की होम डिलीवरी भी दो दिनों से ठप है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वे मजबूरी में 2000 रुपये का सिलिंडर जमाखोरों से खरीद रहे हैं। उपभोक्ता दिव्या मौर्य, अजय बरनवाल, विनोद यादव, विनोद बरनवाल, प्रदीप, सुनील यादव, संजीव गुप्ता, गोविंद बरनवाल, अशोक गुप्ता, मुन्ना सिंह ने बताया है कि गोदाम पर पता करने पर एजेंसी मालिक तरह-तरह का बहाना बनाकर गैस की गाड़ी नहीं आने का कारण बुकिंग के लिए ओटीपी की संख्या कुछ काम होना बता रहे हैं। जैसे ही गैस की गाड़ी आएगी वितरण व होम डिलीवरी चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed