सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Worn out wires will be replaced, capacity of transformers will increase

Deoria News: बदले जाएंगे जर्जर तार, ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Worn out wires will be replaced, capacity of transformers will increase
विज्ञापन
कर्मचारियों ने गांवों में सर्वे कर भेजी है रिपोर्ट
Trending Videos

भागलपुर। गर्मी में बिजली संकट से निपटने को बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत के कार्यों का खाका भी तैयार कर लिया है। जर्जर तार व पोल बदलने का यह कार्य अप्रैल में पूरा करने की तैयारी है।
कुंडौली उपकेंद्र के भागलपुर फीडर के गांव भागलपुर में एक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत देवसिया में एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिरासो गांव में भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस तरह भागलपुर फीडर के पांच ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और तीन नए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में जर्जर तारों के टूटने की घटना होती है। इसको देखते हुए भागलपुर फीडर के भागलपुर, देवसिया, जिरासो, गोड़वली, धरमेर, बलिया गांवों के लटके और जर्जर तार बदले जाएंगे। कुंडौली फीडर के जेई राजशरन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed