सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innocent child crushed by pickup, dies

Deoria News: मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crushed by pickup, dies
कन्हौली में छात्रा की मौत पर रोते बिलखते घर वालेफोटो- ग्रामीण
विज्ञापन
रामलक्षन। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में मंगलवार दोपहर में सड़क पर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। घायल बच्ची को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची प्राथमिक विद्यालय कन्हौली में कक्षा एक पढ़ती थी। कन्हौली गांव निवासी इंद्रासन भारती की पत्नी रंभा गांव के जल निगम द्वारा स्थापित ओवरहेड टैंक पर केयर टेकर का काम करती हैं। मंगलवार की दोपहर में वह ड्यूटी पर थीं। इस दौरान उसकी बेटी अन्नया भी वही थी। अन्नया खेलते हुए सड़क की तरफ चली गई। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

बेटी की मौत पर मां रंभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed