सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jewellery stolen from shop by breaking into it

Deoria News: दुकान में सेंध लगाकर आभूषण चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from shop by breaking into it
गौरी बाजार सर्राफा की दुकान के चोरी की फोटो
विज्ञापन
गौरी बाजार/बखरा। भटौली खुर्द चौराहे पर रविवार की देर रात चोरों ने एक सराफा की दुकान में नकब काटकर करीब तीन लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया।
Trending Videos

चोरों ने सीढ़ी के सहारे पहले बगल के दुकान की दीवार काटी, फिर उसके अंदर दाखिल होकर सराफा की दीवार में सेंध लगाई।
दुकान में घुसे चाेरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़ दिया। इसके बाद लॉकर को तोड़ा। चर्चा है कि चोरों ने दुकान से करीब तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए।
वारदात की जानकारी सोमवार को सुबह आसपास के लोगों को हुई। गौरी बाजार कस्बा निवासी दुकानदार मनीष वर्मा को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक सराफा की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed