{"_id":"6a78c2dc559c8883940971f5","slug":"major-theft-at-a-shop-near-the-dms-residence-deoria-news-c-208-1-deo1027-188838-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम आवास के पास दुकान मेें भीषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम आवास के पास दुकान मेें भीषण चोरी
Sun, 09 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के करीब कोतवाली रोड पर एक दुकान में हुई चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम के आवास से महज 100 मीटर के दायरे में स्थित बैटरी और सोलर सॉल्यूशन की दुकान का शटर फैलाकर चोरों ने 3.60 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली।
वारदात शनिवार की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। दुकानदार रविवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में चंदन विश्वकर्मा ने बताया कि वह बैटरी एवं सोलर सिस्टम की दुकान का मैनेजर है।
उनकी दुकान कोतवाली रोड पर स्थित है, जिसके स्वामी अंकित गुप्ता हैं। शनिवार की देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोर दुकान का शटर फैलाकर भीतर घुस गए।
आरोप है कि दुकान में प्रवेश करने के बाद चोरों ने दो अलग-अलग काउंटर तोड़ दिए। इसके बाद उनमें रखी करीब तीन लाख साठ हजार रुपये से अधिक की नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली शशिभूषण राय मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
सीसीटीवी फुटेज में बेखौफ चोरी करते दिख रहे आरोपी : सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शटर फैलाकर दो लड़के देर रात दुकान में दाखिल हो रहे हैं।
वह बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और फिर दुकान से निकल जाते हैं।
देखने में दोनों आरोपी 20 साल से कम उम्र के प्रतीत हो रहे हैं। आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं मगर शाम तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि आरोपी कहीं बाहर के हो सकते हैं। उन्हें यह भ्रम होगा कि पुलिस उनकी पहचान नहीं करा पाएगी। इसी के चलते वह इतने बेखौफ थे। शाम तक पुलिस आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश करती रही मगर पहचान नहीं हो सकी।
कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
आरोपी बाहर के भी हो सकते हैं। लेकिन अभी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।