{"_id":"69efb80f3ae9974bde0c7bc9","slug":"manager-and-two-employees-beaten-for-petrol-accused-of-snatching-rs-10000-deoria-news-c-208-1-deo1019-180481-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेट्रोल के लिए मैनेजर और दो कर्मियों को पीटा, 10 हजार रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेट्रोल के लिए मैनेजर और दो कर्मियों को पीटा, 10 हजार रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर सोमवार की शाम बाइक सवार युवकों ने पंप के मैनेजर और दो कर्मियों की पिटाई कर दी। पंप कर्मियों ने युवकों पर 10 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाइक सवार पंप पर पेट्रोल समाप्त होने के बाद भी कर्मियों से गाड़ी में भरने की जिद कर रहे थे। जब कर्मियों ने इन्कार किया तो मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ में जुटी है।
खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर मकुनही गांव निवासी सत्यप्रकाश यादव मैनेजर हैं। उनका कहना है कि सोमवार की शाम को करीब 5:15 बजे तीन बाइक से पांच-छह युवक पंप पर पहुंचे और कर्मियों से पेट्रोल भरने के लिए कहा। कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल सुबह से समाप्त है। इसपर युवक नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। कर्मी कुछ समझ पाते तब तक युवकों ने उनपर हमला बोल दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत धोबी छापर गांव निवासी ज्ञानप्रकाश और बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी अवधेश को मारपीट कर घायल करने के बाद पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावर मैनेजर सत्यप्रकाश के केबिन में जा पहुंचे और उन्हें भी मारपीट कर 10 हजार रुपये छीन ले गए। मैनेजर ने बताया कि हमलावरों ने पंप पर काफी देर तक तांडव मचाया और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर पंप पर आग लगाने की धमकी दी।
इस संबंध इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X