सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Navratri: Devotees worship Goddess Kalratri

नवरात्र : श्रद्धालुओं ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees worship Goddess Kalratri
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया। चैत नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को शक्तिपीठ पल्टादेवी, भिरंडा समय माता व कठेला समय माता मंदिरों में भोर से शाम तक श्रद्धालुओं ने कालरात्रि मां की पूजा-अर्चना की।
Trending Videos

मां को फूल, नारियल, चुनरी, शृंगार, मेवा, फल आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना किया। मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। मां के भजनों और जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। पल्टा देवी मंदिर पर सुबह से मां पल्टा देवी की दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालु माता का दर्शन कर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद लिया। पल्टा देवी मंदिर सबसे अधिक श्रद्धालु नेपाल के रहे और आसपास सहित चिल्हिया, नौगढ़, बासी, खेसरहा, डुमरियागंज, इटवा, विसकोहर, बढ़नी शोहरतगढ़ सहित अन्य जिले के श्रद्धालु पल्टा देवी मां की दर्शन कर मन्नत मांगी। मंदिर के परिसर में लगे मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भिरंडा समय माता व कठेला समय माता सहित क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से माता का दर्शन करने के लिए लंबी कतार लगी थी। आए हुए श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में लगे मेले में बच्चों संग झूला, सर्कस आदि का आनंद उठाया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आए श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed