सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Neglected roads will see better days... reconstruction will be done with Rs 2.74 crore.

Deoria News: उपेक्षित सड़कों के बहुरेंगे दिन... 2.74 करोड़ से होगा पुनिर्नर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Neglected roads will see better days... reconstruction will be done with Rs 2.74 crore.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले 20 वर्ष से मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुकी जिले में मंडी परिषद की छह सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से अब तक उपेक्षित रही इन सड़कों का 2.74 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण किया जाएगा। कुल 7.65 किमी लंबी इन सड़कों के निर्माण से लगभग 35 गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी के आवागमन का मार्ग सुगम होगा।
Trending Videos

जिले में मंडी परिषद से 20-25 वर्ष पूर्व निर्मित हुई अधिकांश सड़कें दोबारा मरम्मत नहीं होने के कारण जर्जर हो चुकी है। टूट कर क्षतिग्रस्त होने और गड्ढे में बदलने के साथ ही गिट्टियों के पूरी तरह बिखर जाने के कारण कहीं-कहीं सड़क ही नहीं बची है। इससे इन सड़कों से प्रतिदिन आवागमन करने वाले राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। ऐसी ही मंडी परिषद की 2.750 किमी लंबी एक सड़क उसका ब्लॉक क्षेत्र में चुरिहारी से कुआहाटा तक पिछले कई वर्ष से जर्जर हालत में थी। इस सड़क पर बिखरी गिट्टियों और गड्ढों के चलते छितरापार, महदेवा बुजुर्ग और कुआहटा गांव के लोग लंबी दूरी के दूसरे रास्ते से आवागमन करते हैं। छितरापार निवासी मनोज राय, अनिल प्रजापति, कुआहाटा निवासी जगदीश ठकुराई, राजदेव यादव आदि का कहना है कि सड़क जर्जर होने के चलते 15 वर्ष से आवागमन में बहुत सांसत झेलनी पड़ी। यहां तक कि खराब सड़क के चलते लोगों को शरीर दर्द समेत विभिन्न बीमारियां हो गई, अब सड़क मरम्मत होने की उम्मीद से बहुत राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा कायाकल्प : नौगढ़ तहसील क्षेत्र में स्थित मंडी परिषद की एक किमी लंबी एलडी मार्ग से झंडेनगर निश्चिंतपुर तक की सड़क की 36.47 लाख से मरम्मत कराई जाएगी। इसी तरह नौगढ़ तहसील में बस्ती-नौगढ़ मार्ग से सोनवल तक पांच सौ मीटर लंबी सड़क की 18.38 लाख से, उसका सोहांस मार्ग से उंचहरिया बड़की तक पांच सौ मीटर लंबी सड़क की 18.49 लाख रुपये लागत से मरम्मत कराई जाएगी। मधवापुर भट्ठा से उसका लखनापार बांध तक अवशेष बचे 2.750 किमी लंबी सड़क की 99.02 लाख रुपये दशा बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed