सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nepal beat Chhapra in penalty shootout

Deoria News: पेनल्टी शूटआउट में नेपाल ने छपरा को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nepal beat Chhapra in penalty shootout
विज्ञापन
बरियारपुर। नारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में छपरा और नेपाल की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पेनल्टी शूटआउट में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छपरा को 3–1 से हरा दिया।
Trending Videos

आदर्श सद्भावना क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मैच का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने फीता काटकर किया। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया था। उद्घाटन मुकाबला मेहा और बहराइच की टीमों के बीच हुआ। मेहा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहराइच को 1–0 से पराजित किया। निर्णायक गोल मेंहा टीम के खिलाड़ी विशाल यादव ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल यादव को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर प्रस्तुत घोड़दौड़ और फरूआही नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर और व्यवस्थापक अनिल कुमार पाण्डेय ने अतिथियों और दर्शकों का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य रजनी पाण्डेय, मनोज मिश्रा, भारतेन्दु शाही, मोहन पटेल, प्रेम निवास पाण्डेय, अखिलेश प्रजापति, कैलाश, पी.के. मिश्रा, अरुण मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार जताते हुए आगामी मुकाबलों के और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed