सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice pasted at the house of the person wanted in the robbery case

Deoria News: डकैती में वांछित के घर नोटिस चस्पा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted at the house of the person wanted in the robbery case
विज्ञापन
गौरी बाजार। चार वर्ष पहले गौरी बाजार क्षेत्र में हुई हत्या की कोशिश व डकैती के मामले में वांछित गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर मोहल्ला निवासी वरुण सिंह के घर न्यायालय के आदेश पर गौरी बाजार पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे संबंधित मुनादी भी कराकर अल्टीमेटम दिया। इस मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बता दें कि, 4 मार्च 2022 को गौरी बाजार थाना क्षेत्र में घटित घटना के मामले में आशुतोष ओझा पुत्र सुधाकर ओझा निवासी 324 के राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोरखनाथ गोरखपुर की तहरीर पर पुलिस ने 19 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में अन्य लोग न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं, जबकि वरुण सिंह निवासी बशारतपुर थाना शाहपुर गोरखपुर फरार चल रहा है। गौरी बाजार के उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी, शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के घर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed