सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria-Barhaj road will be made four lane, development will gain momentum

Deoria News: देवरिया-बरहज मार्ग बनेगा फोरलेन, विकास को मिलेगी रफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deoria-Barhaj road will be made four lane, development will gain momentum
विज्ञापन
देवरिया। शासन ने देवरिया-बरहज मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए जरूरी वित्तीय मंजूरी मिल गई है। 21.75 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 172 करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस मार्ग के निर्माण में करीब डेढ़ साल का वक्त लगेगा। उम्मीद है कि, अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Trending Videos

सड़क के चौड़ीकरण के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री समेत मुख्यमंत्री को भी इसके लिए पत्रक दिया था। बीते 15 मार्च को इस सड़क की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रविवार को शासन ने फोरलेन निर्माण के लिए देवरिया-सलेमपुर मार्ग के सोनूघाट चौराहे से बरहज में रामजानकी मार्ग तक 21.750 किमी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी होगी सड़क : सोनूघाट/ बरहज। वर्तमान में देवरिया-बरहज मार्ग 10 मीटर चौड़ी है। चौड़ीकरण के दौरान मध्य से दोनों तरफ सात-सात मीटर और बीच में दो मीटर का डिवाइडर होगा। इस तरफ सड़क की कुल चौड़ाई 16 मीटर की होगी। इस चौड़ीकरण से सोनूघाट चौराहे के अलावा बैरौना, बारीपुर मंदिर, गड़ेर, भलुअनी, करमटार, करुअना, बड़कागांव, मिर्जापुर लवरछी और मोहाव बाजार का विकास होगा। रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। यहीं, इस रोड पर लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed