{"_id":"69c97a5dc830e2396409815a","slug":"pipa-bridge-to-be-built-at-kehunia-ghat-deoria-news-c-208-1-deo1015-178184-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केहुनिया घाट पर बनेगा पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केहुनिया घाट पर बनेगा पीपा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खनुवा नदी के केहुनिया घाट पर पीपा पुल बनेगा। इस पर कुल 44 लाख 65 हजार की लागत आएगी। विधायक सभाकुंवर की पहल पर एक माह पहले सर्वे हुआ था। सर्वे की रिपोर्ट के बाद पुल लगाने की अनुमति मिल गई है।
खनुवा नदी पर स्थित ग्राम केहुनिया घाट पर पीपा के पुल की स्वीकृति हो जाने से लोगों में खुशी है। जल्दी ही पीपा का पुल लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। गांव के लोगों ने बताया कि पहले लोग दो किलोमीटर की दूरी तय कर खैराट स्थित खनुवा नदी पर बने पक्का पुल से होकर आते-जाते थे। पीपा का पुल बन जाने से ग्राम केहुनिया, बंजरवा, धर्मखोर करन, नारायणपुर तिवारी, खामपार सहित 50 हजार से ऊपर की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। पुल के दूसरी तरफ बसे ग्राम धर्मखोर दुबे, धर्मखोर कोन्हा, मोतीपुर भुवाल, मोतीपुर टीकैत, चुहिया आदि 40 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। इसके अलावा आसपास के किसानों को अपने खेतों में जाने में दिक्कत नहीं होगी।
Trending Videos