{"_id":"6a7cbdb05f844c3fb40ae44c","slug":"plan-to-provide-relief-from-stray-dogs-deoria-news-c-208-1-deo1009-189075-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की योजना बजट के फेर में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की योजना बजट के फेर में फंसी
Thu, 13 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से आम जनता को राहत दिलाने की योजना बजट के फेर में फंसी हुई है। नगर पालिका परिषद आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के लिए प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं करा पाया है। नगर पालिका की ओर से दो बार शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है मगर बजट की मंजूरी नी मिलने से फाइल अटकी हुई है।
शहर में लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या से लोग सहमे हुए हैं। आए दिन कुत्ते राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया ने 1.60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एबीसी सेंटर बनाने की कार्ययोजना तैयार की थी।
इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने अमेठी से रजला रोड पर करीब 20 कट्ठा भूमि का चयन कर लिया है मगर शासन से अब तक वित्तीय सहमति नहीं मिल सकी है। इसके कारण परियोजना अधर में लटकी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही एबीसी सेंटर का निर्माण कर बंध्याकरण अभियान शुरू नहीं किया गया तो कुत्तों की संख्या और उनके हमले लगातार बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
...
हर महीने 1146 लोगों को लगाई जाती है एंटी रेबीज वैक्सीन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में हर महीने औसतन 1146 लोगों एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। इन आंकड़ों से शहर और आसपास के इलाकों में कुत्तों के आतंक का अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज और एंटी रेबीज वैक्सीनलगवाने पहुंच रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2025 से जुलाई 2026 तक कुल 13,745 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। इस हिसाब से हर महीने औसतन करीब 1146 लोग कुत्तों के हमले में घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों और प्रजनन के मौसम में रेबीज और डॉग बाइट के मामलों में और बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध है। यहां आने वाले मरीजों को निशुल्क एआरवी लगाई जाती है।
...
कोट
नगर पालिका परिषद द्वारा कुत्तों के एबीसी सेंटर के लिए एक साल में दो बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए अमेठी से आगे रजला रोड पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही सेंटर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- संजय कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी
नगरपालिका परिषद, देवरिया