सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrested two accused and a juvenile in a theft case.

Deoria News: चोरी के मामले पुलिस ने दो आरोपी व एक बाल अपचारी को किया पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused and a juvenile in a theft case.
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

रामपुर कारखाना कस्बे के रहने वाले विमलेश कुमार मिश्र ने सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि 25 जनवरी को उनके पुत्र ने बिना घरवालों को बताए कस्बे के रहने वाले कुछ युवकों के प्रभाव में आकर पैसे के लालच में घर के सोने-चांदी के आभूषण दे दिए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के क्रम में आरोपी राकेश पुत्र स्व. बिल्लू प्रसाद व प्रकाश में आई आरोपी लीलावती पत्नी उमेश तथा एक बाल अपचारी को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर डूमरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राकेश की निशानदेही पर उसके घर से हाथ की पलानी, पायजेब, पायल, बिछिया सहित अन्य चांदी व पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए।
वहीं आरोपी लीलावती की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखे गए गले का हार, मांग का टीका, नथ, कान का झाला, नाक की कील सहित अन्य आभूषण बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के बताया कि आरोपी द्वारा बेचे गए गोल्ड टिक्का को भी सोनार की दुकान से बरामद कर लिया गया है, जिसका वजन 11.590 ग्राम बताया गया है। आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां रिमांड मिलने पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed