सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jansadharan Express arrived five hours late

Deoria News: पांच घण्टे विलंब से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived five hours late
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। मौसम में सुधार होने के बावजूद ट्रेनों की गति सामान्य नहीं हो सकी है। मंगलवार को जनसाधारण एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचीं, जिससे देवरिया सदर व भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

दिन में मौसम ठीक और रात में घने कोहरे के चलते मंगलवार को अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से पहुंची। वहीं हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे और डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा मुंबई-आजमगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे, गोरखपुर-छपरा पैसेंजर डेढ़ घंटे तथा गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार के चलते महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान दिखे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि रात में मौसम खराब होने के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed