फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police-criminal encounter in Deoria: One shot in the leg, two arrested.

3 दिन पहले की थी वारदात: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, मंगलसूत्र छिनैती करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 10:32 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

खुखुंदू क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी किशा देवी पत्नी नंद कुमार बुधवार की सुबह करीब 5.20 बजे घर के समीप स्थित परसिया खाप मार्ग पर टहलने निकली थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें रोककर खुखुंदू जाने का रास्ता पूछने लगे। बदमाशों ने कुछ दूर आगे बढ़ा फिर वापस लौट महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छिनैती कर भाग निकले। बदमाशों ने आगे आकर मुसैला खुर्द गांव निवासी सुशीला देवी के गले का भी झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छिनैती किया।

विज्ञापन
Police-criminal encounter in Deoria: One shot in the leg, two arrested.
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के महुई पांडेय पार्क स्थित पुल के पास शुक्रवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसका गिरफ्तार साथी तीन दिन पहले क्षेत्र में दो महिलाओं से हुई मंगलसूत्र की छिनैती में शामिल थे। पुलिस ने तलाशी में दोनों के पास से एक-एक 315 बोर कट्टा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

बताते चलें कि खुखुंदू क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी किशा देवी पत्नी नंद कुमार बुधवार की सुबह करीब 5.20 बजे घर के समीप स्थित परसिया खाप मार्ग पर टहलने निकली थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें रोककर खुखुंदू जाने का रास्ता पूछने लगे।

बदमाशों ने कुछ दूर आगे बढ़ा फिर वापस लौट महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छिनैती कर भाग निकले। बदमाशों ने आगे आकर मुसैला खुर्द गांव निवासी सुशीला देवी के गले का भी झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छिनैती किया। हालांकि इस दौरान उनका लाकेट वही गिर गया।

पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश बहादुरपुर पड़री मार्ग होते हुए महुई पांडेय की तरफ जा रहे है। महुई पांडेय पार्क स्थित पुल के पास नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

कुछ ही पल में एक बाइक पर सवार दो बदमाश आता दिखाई दिए। रोकने पर भागने का प्रयास किया। लेकिन बाइक लिए गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिए। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने पर एक के पैर में गोली लगी है। दूसरा भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में एक ने अपना नाम कलीम शाह पुत्र नैमुल्लाह शाह और दूसरे ने अपना नाम मुसाफिर शाह पुत्र हसनैन शाह निवासीगण निवासी मोहन मुंडेरा थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया बताया।

कलीम के पास से 315 बोर कट्टा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और पीले धातु का लाकेट, एंड्रॉयड मोबाइल फोन,  जबकि मुसाफिर के पास से भी एक कट्टा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बदमाशों को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed