{"_id":"69f3ac5e91e43e56b60cfbd8","slug":"power-outage-leaves-household-tanks-dry-disrupting-daily-routines-deoria-news-c-208-1-deo1014-180687-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली गुल होने से घरों की टंकी सूखी, दिनचर्या प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली गुल होने से घरों की टंकी सूखी, दिनचर्या प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार की शाम तेजी आंधी के बीच बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, हालांकि जगह-जगह बिजली के तार और पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति 52 गांव में बाधित रही।
बिजली नहीं मिलने के कारण घरों की टंकी से पानी खत्म होने और बिजली उपकरण बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई।
जोगिया बुजुर्ग गांव के समीप एलटी लाइन पर पेड़ गिर गया। तार टूटने से गोर्रा नदी के तटवर्ती गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पचलड़ी से रुद्रपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्र के तिघरा खैरवा, हौली बलिया, बेलवा दुबौली, एकौना, डढि़या, कोड़री, ईश्वरपुरा गांव में विद्युत पोल और तार टूट कर गिर गए।
बृहस्पतिवार को पचरुखा पावर हाउस से जुड़े लाइनमैन पूरे दिन आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, हालांकि देर शाम तक दोआबा के गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं का कहना है कि आंधी-पानी से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। संवाद
Trending Videos