फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply remained disrupted for 16 hours from two substations.

Deoria News: दो उपकेंद्रों से 16 घंटे तक बाधित रही बिजली

Sun, 02 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for 16 hours from two substations.
देसही देवरिया। कुशीनगर के कसया डिवीजन में 132 केवीए बिजली आपूर्ति का एक फेस शुक्रवार की आधी रात को जल गया। निगम कर्मियों ने फांल्ट ढूंढ़कर शनिवार की शाम तक दुरुस्त कर दिया। इस वजह से दो उपकेंद्रों इमिलिया और पांडेयचक से बिजली आपूर्ति करीब 16 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कसया डिवीजन में शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे 132 केवीए बिजली आपूर्ति में सर्किट ब्रेकर का एक फेस जल गया। इस वजह से क्षेत्र के इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई। शनिवार को निगमकर्मियों ने कड़ी मेहनत कर फाॅल्ट ढूंढ़कर दोपहर करीब 3:30 बजे दुरुस्त कर दिया। इसके बाद चार बजे के करीब आपूर्ति बहाल हो गई। इमिलिया के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कसया से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों को आने वाली 132 केवीए आपूर्ति का एक फेस का सर्किट ब्रेकर टूट गया था। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed