सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pumping set recovered, three arrested including two juvenile offenders

Deoria News: पंपिंग सेट बरामद, दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pumping set recovered, three arrested including two juvenile offenders
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार भोर में दो बाल अपचारी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए पंपिंग सेट को गांव के सिवान के पास से बरामद कर लिया।
Trending Videos

पुलिस ने तीनों को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया। दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह गोरखपुर और एक अभियुक्त को देवरिया जेल भेज दिया गया। खुखुंदू क्षेत्र के अखनपुरा गांव निवासी जितेन्द्र गुप्ता का पंपिंग सेट गांव के पास स्थित गेहूं की खेत में सिंचाई करने के लिए लगा था। 24 दिसंबर की रात पंपिंग सेट चोरी हो गया। पुलिस ने किसान की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध अखनपुरा गांव में मंडरा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में तीनों ने पंपिंग सेट चोरी करने की बात स्वीकारी। उनकी निशानदेही पर गांव के सिवान के पास छिपाए गए पंपिंग सेट इंजन को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि अखनपुरा गांव निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार गुप्ता और दो बाल अपचारियों को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह गोरखपुर और अश्वनी कुमार को देवरिया जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed