{"_id":"697903701ae7814fc9009ce8","slug":"relief-garbage-removed-on-the-instructions-of-the-agriculture-minister-deoria-news-c-208-1-deo1036-173564-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : कृषि मंत्री के निर्देश पर हटा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : कृषि मंत्री के निर्देश पर हटा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। कस्बा के पकहा तिराहे के समीप सड़क के किनारे वर्षों से पड़े कचरे को कृषि मंत्री के निर्देश पर तत्काल हटाए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी फैल रही थी और दुर्गंध से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस मार्ग से रोजाना यूपी-बिहार सहित कुशीनगर जनपद के नारायनपुर कोठी, फाजिलनगर की ओर सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। वहीं पकहा तिराहा मोड़ के पास स्थित टैंपो स्टैंड से लोगों एवं स्कूली बच्चों का भी नियमित आना-जाना रहता है, जिससे समस्या और गंभीर बनी हुई थी।
मंगलवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बघौचघाट निवासी सपा के पूर्व पीआरओ बैद्यनाथ मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। लौटते समय जब उनकी नजर पकहा मोड़ के पास सड़क किनारे जमा कचरे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समीप में स्थित सार्वजनिक शौचालय का भी साफ सफाई कराया गया। एवं शौचालय के क्षतिग्रस्त जगहों को अति शीघ्र ठीक करा कर चालू कराने के लिए संबंधित अधिकारी को आदेश दिए। संवाद
Trending Videos