{"_id":"69790630da477b9f920fd2b7","slug":"republic-day-salute-to-the-martyrs-prabhat-pheri-taken-out-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173507-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : शहीदों को किया नमन, निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : शहीदों को किया नमन, निकाली प्रभातफेरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित पूरे जिले में देशभक्ति के माहौल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूलों व कॉलेजों ने प्रभात फेरियां निकालीं और सरकारी-गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण कर संविधान की उद्देशिका की शपथ ली गई। विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
परेड में विभिन्न टोलियों के साथ बाइक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, यूपी-112 वाहन दस्ता, महिला वाहन दस्ता, दंगा निरोधक वाहन, रेडियो दस्ता, साइबर क्राइम सेल, विधि विज्ञान और अग्निशमन दल शामिल रहे, जिन्होंने अनुशासन और दक्षता का परिचय दिया।
परेड में प्रथम टोली का नेतृत्व उप निरीक्षक दीप नारायण, द्वितीय टोली का विकास सिंह, तृतीय टोली का परवेज आलम, चतुर्थ टोली का ज्योति, पंचम टोली का प्रीतम कुमार और षष्ठम टोली का आकांक्षा यादव ने किया।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न निरीक्षक लेखा सुनील कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक रामगोपाल यादव और मुख्य आरक्षी गरुण कुमार राय को प्रदान किया गया। वहीं, पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिह्न (रजत) मुख्य आरक्षी चालक महेंद्र सिंह यादव को दिया गया। यूपी-112 पीआरवी कर्मियों गोरख प्रसाद, रत्नेश कुमार सिंह, फूलेना यादव, अफसर खान, नरेंद्र, कृष्णा यादव, जनार्दन यादव, आजाद चौहान और बृजेश यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मुख्य अतिथि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट पर डीएम ने किया ध्वजारोहण : देवरिया। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। डीएम ने सभी को संविधान में निहित कर्तव्यों तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos