फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sho suspended for Keeping Rape Accused in Police Station for Five Days Court Seeks CCTV Footage

देवरिया: दुष्कर्म के आरोपी को पांच दिन कोतवाली में रखने पर कोतवाल निलंबित, कोर्ट ने मांगी सीसीटीवी फुटेज

Thu, 22 Oct 2026 05:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

मामले को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने पुलिस से संबंधित अभिलेख और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
sho suspended for Keeping Rape Accused in Police Station for Five Days Court Seeks CCTV Footage
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुष्कर्म के एक आरोपी को पांच दिन तक थाने में बैठाए रखने के आरोप में सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पहले कई दिनों तक कोतवाली में रखने का मामला सामने आने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने एसपी से कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज और संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। इसके बाद एसपी अभिजित आर शंकर ने बुधवार रात कोतवाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।  
विज्ञापन


खामपार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ युवक सलेमपुर उपनगर में किराये के कमरे में रहता था। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में जांच के दौरान दुष्कर्म का आरोप भी शामिल किया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। आरोप है कि उसे पांच दिन तक कोतवाली में रखा गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हिरासत अवधि को लेकर उठे सवाल
न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में रखने की अवधि को लेकर सवाल उठे। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से संबंधित अभिलेख और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि, आरोपी को हिरासत में लेने और न्यायालय में पेश करने की वास्तविक तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सलेमपुर कोतवाल का निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed