सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspicion of foul play in the disappearance of a young man linked to a financial transaction.

Deoria News: रुपये के लेनदेन में युवक को लापता करने का संदेह

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of foul play in the disappearance of a young man linked to a financial transaction.
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव का 22 वर्षीय युवक एक पखवाड़े पहले बाहर कमाने गया था। इसी बीच कुछ लोग युवक के घर पहुंचे और उसके पिता से बताया कि आपका बेटा कर्ज लिया है। अब उसका मोबाइल फोन नहीं लग रहा है। पिता ने रुपये के लेनदेन को लेकर बेटे को लापता कराने का संदेह जताया है।


पिता शिवानंद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि छह जून को बेटा सर्वानंद उर्फ अंकुर तिवारी घर से कमाने जाने की बात कहकर निकला था। उससे रोजाना मोबाइल फोन पर बात हो रही थी। जिस दिन कर्ज की बात कहते हुए कुछ लोग घर आए थे, उसके बाद से बात नहीं हो रही है। एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed