सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenage girl climbs tower for her lover in Deoria

UP: देवरिया में प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी किशोरी, बार-बार कर रही थी एक ही जिद, आशिक के पहुंचने पर उतरी नीचे

संवाद न्यूज एजेंसी, बघौचघाट (देवरिया) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 17 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी। प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद ही किशोरी नीचे उतरी।

Teenage girl climbs tower for her lover in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर वह अपने प्रेमी का नाम पुकारने लगी। इससे गांव में हलचल मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। बाद में प्रेमी के पहुंचने के बाद किशोरी नीचे उतरी।

Trending Videos

बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को समझने का काफी प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद किशोरी ने पुलिस के सामने ही अपनी शर्त रखी कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। इस पर पुलिस ने युवक को ढूंढ़कर मौके पर बुलाया। प्रेमी के पहुंचते ही किशोरी टाॅवर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed