सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The cable got stuck in the truck, and the transformer fell along with the pole.

Deoria News: ट्रक में फंसा केबल, खंभे सहित गिर गया ट्रांसफाॅर्मर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The cable got stuck in the truck, and the transformer fell along with the pole.
विज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया चौराहे पर रविवार की शाम को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक में केबल फंसने से ट्रांसफाॅर्मर सहित बिजली का खंभा उखड़कर मुख्य मार्ग पर गिर गया।
Trending Videos

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के देसही देवरिया चौराहे पर शाम को मुख्य मार्ग से गुजर रहे ट्रक के केबिन में नीचे लटक रहा मोटा केबल आकर फंस गया। चालक ने ध्यान नहीं दिया। वाहन ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। केबल भी आगे खिंच गया। इसकी वजह से पास में दो बिजली के खंभे पर लगा 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर खंभे सहित उखड़ कर मुख्य मार्ग पर आकर काफी नीचे लटक गया। इससे यहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबल और तार काटकर हटाया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed