{"_id":"69bc68a893ca1047d10bedd7","slug":"the-lpg-crisis-is-not-subsiding-and-crowds-have-been-gathering-at-warehouses-since-morning-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-177364-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने कई रेस्टोरेंट पर मारा छापा, सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने कई रेस्टोरेंट पर मारा छापा, सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
सलेमपुर क्षेत्र के एक गैस गोदाम में स्टाक की जांच करती तहसीलदार अलका सिंह। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलिंडर को लेकर चल रही गहमा गहमी के बीच रसोई गैस की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस के साथ कई रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां से रसोई गैस सिलिंडर जब्त किया गया। इस कार्रवाई से पूरे दिन खलबली मची रही।
आपूर्ति निरीक्षक संजीव त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस टीम ने भलुअनी स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। टीम को देख चौराहे पर खलबली मच गई। मिठाई आदि दुकानों के शटर गिरने लगे। टीम ने एक दुकान से चूल्हे पर लगे दो रसोई गैस सिलिंडर, जबकि कुछ खाली सिलिंडर जब्त किए। इसके बाद बरहज में एक दुकान पर भी छापा मारा गया। वहां एक भरा और पांच खाली सिलिंडर पाया गया। इसके अलावा एक जगह अधिकारियों ने बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करते हुए भी पकड़ा।
लोगों का कहना है कि जब से गैस सिलिंडरों की किल्लत हुई है तब अनुसार कुछ दुकानों पर ब्लैक में 1500-2000 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर मिल जा रहे हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद : भाटपार रानी संवाद के अनुसार, नगर में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, सुशील तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दुर्गानंद यादव के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो जगहों से 34 रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया।
प्रशासन की टीम ने पहले नगर के बेलपार चौराहे पर स्थित रिफिलिंग करने वाले मुसाफिर प्रजापति के यहां छापा मारा। यहां से टीम ने 20 घरेलू खाली गैस सिलेंडर बरामद किया। इसके बाद टीम नगर के विंध्यवासिनी कॉलोनी स्थित शैलेश मद्धेशिया के यहां छापा मारा। जहां से 12 घरेलू गैस सिलिंडर जिसमें दो भरा हुआ था और दो कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद किया।
क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने बताया कि दो जगहों से 34 अवैध रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। इस टीम में पूर्ति निरीक्षक सनी देओल, संदीप सिंह, दिलीप कुमार शामिल रहे।
Trending Videos