{"_id":"6a358ca1e40d8b52d8081926","slug":"the-sp-tested-the-discipline-of-the-policemen-by-taking-a-salute-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184996-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी ने सलामी लेकर परखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी ने सलामी लेकर परखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में एसपी अभिजीत आर. शंकर ने सलामी लेकर पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और फिटनेस का जायजा लिया। परेड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई।
परेड के बाद एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर की शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरओ प्लांट, आरटीसी मेस तथा परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने यूपी-112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति देखी। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने गार्द कमांडरों तथा विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया।