फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three Killed in Midnight Hut Fire Including One Year Old Girl Woman Critically Injured

देवरिया: आधी रात झोपड़ी में लगी आग, एक वर्षीय बच्ची समेत तीन की जलकर मौत; महिला गंभीर

Wed, 21 Oct 2026 12:00 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 21 Oct 2026 12:00 PM IST
सार

झोपड़ी में आग लगने की जानकारी होने पर दूसरी झोपड़ी में सो रहे परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन
Three Killed in Midnight Hut Fire Including One Year Old Girl Woman Critically Injured
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में मंगलवार की रात रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से पिता-पुत्री और नाना समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उनका उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखे लाखों रुपये के सामान के साथ बकरी और साइकिल भी जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एसपी अभिजित आर शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में रेलवे की जमीन पर बालकृष्ण बांसफोर करीब दस वर्षों से परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते थे। मंगलवार को उनके दामाद जितेंद्र बांसफोर अपनी पत्नी लीला देवी और एक वर्षीय बेटी सोनी के साथ नोनापार पहुंचे थे। रात में भोजन करने के बाद सभी लोग झोपड़ी में सो गए। रात करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बालकृष्ण बांसफोर (65), उनके दामाद जितेंद्र बांसफोर (27) और जितेंद्र की एक वर्षीय बेटी सोनी की जलकर मौत हो गई। वहीं, जितेंद्र की पत्नी लीला देवी (25) गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


झोपड़ी के भीतर रखा सामान भी राख
झोपड़ी में आग लगने की जानकारी होने पर दूसरी झोपड़ी में सो रहे परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीन लोगों की जान जा चुकी थी। आग में झोपड़ी के भीतर रखा सामान भी जल गया। हादसे में बकरी और साइकिल के साथ लाखों रुपये का सामान जलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभिजित आर शंकर समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक
वहीं, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी नोनापार गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। विधायक ने परिवार को पट्टे की जमीन और अन्य सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


नोनापार गांव में झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई है। एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। - मनोज कुमार, सीओ भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed