{"_id":"69b86e9183021048b700a38c","slug":"three-people-including-uncle-and-nephew-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1035-177092-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर थाना क्षेत्र के रतनपुरा चौराहे के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां हालत नाजुक देख देर रात में तीनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां सात वर्षीय सूर्या यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ऋषि यादव (40) अपने भांजे सूर्या यादव (7) के साथ किसी काम से अपने साली के घर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खाड़ेछापर गांव गए थे। रविवार देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि अभी वह रतनपुरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी कंचनपुर की तरफ से आ रहे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक युवक की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।
Trending Videos