फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused in a snatching case arrested following an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.

Deoria News: मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 01 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused in a snatching case arrested following an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.
गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। 
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई पांडेय पार्क स्थित पुल के पास शुक्रवार की आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश कलीम शाह के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। आरोप है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसका गिरफ्तार साथी तीन दिन पहले क्षेत्र में दो महिलाओं से हुई मंगलसूत्र की छिनैती की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस की तलाशी में दोनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा छिनैती किया गया सोने का लॉकेट भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम कलीम शाह और दूसरे ने अपना नाम मुसाफिर शाह निवासी निवासी मोहन मुंडेरा थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया बताया। कलीम के पास से 315 बोर तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और पीले धातु का लाॅकेट, एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिर के पास से भी एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखाऔर एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर छिनैती और ऑर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
खुखुंदू क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी किशा देवी और फिर मुसैला खुर्द निवासी सुशीला देवी से बुधवार की सुबह घर के पास टहलते समय बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। सुशीला देवी का लाॅकेट छिनैती के दौरान वहीं गिर गया था मगर किशा देवी का मंगलसूत्र लेकर भाग गए थे।

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश बहादुरपुर-पड़री मार्ग होते हुए महुई पांडेय की तरफ जा रहे हैं। महुई पांडेय पार्क स्थित पुल के पास नाकेबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed