सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested with five stolen bikes

Deoria News: चोरी की पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with five stolen bikes
विज्ञापन
देवरिया। श्रीरामपुर पुलिस ने सोमवार को बिहार राज्य में हुई बाइक चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच चोरी की बाइक, मास्टर चाबियां और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी की शाम प्रतापपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास देसी शराब ठेके के निकट संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बिहार के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चार और चोरी की बाइक, पांच मास्टर चाबियां, तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान आशीष भगत और अंकित, निवासी सेमरिया, थाना नौतन, जनपद सीवान (बिहार) के रूप में हुई है। भाटपाररानी सीओ अशुमान ने बताया कि बाइकों के संबंध में बिहार के मैरवा व टाउन थाना में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed