{"_id":"69c42f198b678730530fb106","slug":"two-bike-riders-die-after-being-hit-by-a-bus-deoria-news-c-208-1-deo1022-177834-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के नूरीगंज बाजार स्थित चौक के पास बुधवार सुबह कॉलेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गईं। दोनों बरडीहा गांव के रहने वाले थे, वह जरूरी काम से भटनी बाजार आ रहे थे, तभी बस की चपेट में आ गए।
अचानक हुई घटना के बाद चालक ने ब्रेक लगाया तो बस में बैठी कुछ छात्राएं भी सीट से गिरकर चोटिल हो गईं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। स्कूल बस को थाने लाया गया है। खुखुंदू थाना के बरडीहा गांव निवासी अभिषेक यादव (18) और रफीउल्लाह अंसारी (20) दोस्त थे। वह बुधवार सुबह किसी काम से भटनी बाजार आ रहे थे। दोनों अभी नूरीगंज बाजार स्थित चौक के पास पहुंचे थे कि देवरिया जा रही फार्मेसी कॉलेज की बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रफीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर जुटे लोगों ने कॉलेज बस को घेर लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौत की पुष्टि नहीं होने पर दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी होने पर बरडीहा गांव के दोनों युवकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। भटनी पुलिस के अनुसार कॉलेज बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज संचालक ने बताया कि बस से फार्मेसी छात्राएं देवरिया ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं। हादसे में कुछ छात्राएं भी घायल हुईं हैं। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos