सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The listeners were filled with devotion after listening to the story of Rama.

Deoria News: रामकथा सुन भक्तिरस में सराबोर हुए श्रोता

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The listeners were filled with devotion after listening to the story of Rama.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के अवेद्यनाथ सभागार में चल रही श्रीराम कथा महोत्सव के छठे दिन बुधवार को श्रीराम के वनगमन प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावनात्मक वर्णन किया गया। इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा वाचक संत गौरव कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान संत शास्त्री ने कहा कि श्रीराम का वनगमन केवल एक ऐतिहासिक प्रसंग नहीं बल्कि त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए राज-पाठ, सुख-सुविधाओं और वैभव का त्याग कर वनवास स्वीकार किया। यह प्रसंग आज भी समाज को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के वनगमन का प्रसंग जैसे ही आया, सभागार में सन्नाटा छा गया और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा वाचक ने युवाओं से विशेष रूप से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed