सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of Village Head's husband being beaten goes viral.

Deoria News: प्रधान के पति को पीटा वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Video of Village Head's husband being beaten goes viral.
विज्ञापन
पैकौली। कब्जा मुक्त कराई गई नवीन परती की जमीन की सफाई कराने पहुंचे ग्राम प्रधान के पति पर पूर्व कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि संवाद न्यूज नहीं करती है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भटजमुआंव गांव की प्रधान बिंदा देवी हैं। उनके पति लाल साहब विकास कार्यों की देखरेख करते हैं। 13 जून को राजस्व विभाग की टीम ने गांव की नवीन परती भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वहां पत्थर लगवाया था। संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी थी। शुक्रवार को लाल साहब भूमि की सफाई कराने पहुंचे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रियंका चौहान, पत्नी मुन्ना चौहान तथा अभिषेक चौहान पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed