{"_id":"69d2bb339ceb391ec50b7068","slug":"village-committee-is-an-important-link-to-prevent-crime-on-the-border-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-156129-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीमा पर अपराध रोकने के लिए ग्राम समिति है महत्वपूर्ण कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीमा पर अपराध रोकने के लिए ग्राम समिति है महत्वपूर्ण कड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। एसएसबी परिसर ककरहवा में रविवार को गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों को रोकने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ एक गोष्ठी की। एएसपी प्रशांत कुमार ने सदस्यों को बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति का गठन गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसके सदस्य पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
सदस्यों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को अपने-अपने गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और पुलिस को इसकी सूचना तुरंत देनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ मिलकर काम करके गांवों को अपराध मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश दान, मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, ऑपरेशन कवच प्रभारी मनोहर लाल, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos