{"_id":"6a78cb0e430c5247780af667","slug":"young-woman-raped-after-being-lured-with-the-promise-of-a-film-role-deoria-news-c-208-1-deo1027-188841-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने पोखरभिंडा निवासी विनायक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को रविवार सुबह करीब 11 बजे हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। करीब तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गई, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि पोखरभिंडा निवासी विनायक ने खुद को फिल्म निर्माता बताया और उसे फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की बीमारी और तबीयत बिगड़ने के कारणों की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। दुष्कर्म के आरोपों की जांच भी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जारी है।