{"_id":"6aa788c77cf61fe15f03e7bd","slug":"youth-caught-on-vaishali-express-in-deoria-30-lakh-in-cash-seized-was-to-be-delivered-in-gorakhpur-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक लाख पर ढाई सौ कमीशन: वैशाली एक्सप्रेस में 30 लाख कैश के साथ युवक पकड़ाया, गोरखपुर में देना था; हवाला का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख पर ढाई सौ कमीशन: वैशाली एक्सप्रेस में 30 लाख कैश के साथ युवक पकड़ाया, गोरखपुर में देना था; हवाला का शक
Mon, 14 Sep 2026 11:10 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:10 AM IST
सार
जीआरपी के अनुसार, वैशाली एक्सप्रेस में रविवार दोपहर देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन के बीच चेकिंग की जा रही थी। करीब साढ़े तीन बजे एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती में वह रकम 30 लाख 23 हजार 200 रुपये मिली। युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा (21) निवासी बीनादेसर गांव, जिला चूरूं, राजस्थान बताया।
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस से आ रहा था 30 लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस (15565) ट्रेन से रेलवे पुलिस ने रविवार को एक संदिग्ध युवक से करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया गया कि युवक रुपये गोरखपुर में एक व्यक्ति को देने जा रहा था। जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर आयकर विभाग को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार, वैशाली एक्सप्रेस में रविवार दोपहर देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन के बीच चेकिंग की जा रही थी। करीब साढ़े तीन बजे एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती में वह रकम 30 लाख 23 हजार 200 रुपये मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा (21) निवासी बीनादेसर गांव, जिला चूरूं, राजस्थान बताया। रकम के स्रोत और लेनदेन से जुड़ा कोई दस्तावेज वह नहीं दिखा सका।
इसके बाद जीआरपी के सिपाही युवक और बरामद रकम को लेकर देवरिया जीआरपी थाने पहुंचे। देवरिया जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रकम कहां से आई और गोरखपुर में किसे दी जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। आयकर उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को भी सूचना दे दी गई है।
एक दिन पहले गोरखपुर में 20 लाख नकदी संग पकड़ा गया था व्यापारी
एक दिन पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भी बिहार के एक व्यापारी को 18 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। पूर्वी चंपारण के रहने वाले व्यापारी संजय कुमार गुप्ता को पूछताछ के बाद आयकर विभाग की टीम ने शनिवार रात छोड़ दिया। व्यापारी से मिली रकम को जीआरपी ने मालखाने में जमा कर दिया है। हवाला की रकम का अंदेशा होने पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
एक दिन पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भी बिहार के एक व्यापारी को 18 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। पूर्वी चंपारण के रहने वाले व्यापारी संजय कुमार गुप्ता को पूछताछ के बाद आयकर विभाग की टीम ने शनिवार रात छोड़ दिया। व्यापारी से मिली रकम को जीआरपी ने मालखाने में जमा कर दिया है। हवाला की रकम का अंदेशा होने पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
एक लाख पर ढाई सौ रुपये कमीशन लेता था
पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह अपने भाई के कहने पर अलग-अलग लोगों तक रकम पहुंचाता है और इसके बदले एक लाख रुपये पर ढाई सौ रुपये कमीशन लेता था।
पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह अपने भाई के कहने पर अलग-अलग लोगों तक रकम पहुंचाता है और इसके बदले एक लाख रुपये पर ढाई सौ रुपये कमीशन लेता था।