फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth commits suicide, harassment alleged... highway blocked.

Deoria News: युवक ने की खुदकुशी, प्रताड़ना का आरोप... जाम किया हाईवे

Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide, harassment alleged... highway blocked.
आत्महत्या के लिए उकसानों वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बैतालपुर में फोरलेन पर किया जाम
बैतालपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे के गांधीनगर वार्ड में युवक रितेश बरनवाल का शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने शव को गोरखपुर-देवरिया हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

घर वाले क्षेत्र के दो लोगों पर रुपये के लेनदेन में प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 30 मिनट बाद जाम समाप्त कर दिया। रविवार या शनिवर की रात रितेश बरनवाल (24) पुत्र बबलू बरनवाल घर वालों के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

सुबह उसकी मां उठी तो कमरे में फंदे से लटका रितेश का शव देखकर चीख पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंचे बैतालपुर चौकी इंचार्ज आशीष त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात पुलिस ने कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव शाम चार बजे घर पहुंचने पर घर वालों ने बैतालपुर कस्बे में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि दो दिन पहले रुपये के लेनदेन को लेकर रितेश का दो लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर वाले आरोपियों पर तत्काल प्राथमिकरी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बैतालपुर चौकी प्रभारी आशीष त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता कराई और निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों पर विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद करीब 30 मिनट बाद जाम समाप्त कर दिया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed