फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth stabbed while trying to intervene in a scuffle.

Deoria News: मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth stabbed while trying to intervene in a scuffle.
बघौचघाट। बिंदही चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के दौरान हुई चाकूबाजी में बीच-बचाव करने पहुंचा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिंदही गांव निवासी एक युवक और बिहार के गोपालगंज जिले के नवलपुर निवासी युवक के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान बिंदही गांव निवासी इब्राहिम अंसारी दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि विवाद कर रहे युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इब्राहिम अंसारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की गई है मगर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed