सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16-Year-Old Boy Brutally Murdered in Nidhauli Kalan Body Found in Field

UP: एटा में 16 वर्षीय किशोर की गला काटकर हत्या, खून से लथपथ पड़ी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

एटा में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।  किशोर का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से काट दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

16-Year-Old Boy Brutally Murdered in Nidhauli Kalan Body Found in Field
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

एटा के निधौली कलां जौहरपुर ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 वर्षीय किशोर धर्मेंद्र, की निर्मम हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र रात में अपने घर पर था, सुबह दौड़ लगाने निकला और बंबा किनारे सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos


खून से लथपथ किशोर के शव को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम, सर्विलांस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भयानक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वे अज्ञात हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed