सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   60 bottles of country liquor and two cases of beer stolen by cutting the roof of the shop

Etah News: दुकान की छत काटकर देसी शराब की 60 और दो बीयर की पेटी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
60 bottles of country liquor and two cases of beer stolen by cutting the roof of the shop
गांव ससोता में इसी दुकान की छत काटकर चोर देसी शराब की 60 और दो पेटी बीयर की ले गए। संवाद - फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
विज्ञापन
अलीगंज। गांव ससोता में दुकान की छत काटकर चोर देसी शराब की 60 और दो पेटी बीयर की ले गए। चोरी का सबूत मिटाने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। दुबारा चोरी के लिए पहुंचे चोरों को सेल्समैन ने दौड़ा दिया।
Trending Videos


थाने में सुमोर गांव के भानुप्रताप सिंह ने दी तहरीर में बताया ससोता गांव पर देसी शराब की दुकान कुलदीप के नाम से संचालित है। रविवार की रात करीब तीन सेल्समैन विशाल ने दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। जानकारी पर वह गांव के शिवम के साथ बाइक से ससोता गांव स्थित दुकान पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस से फोन पर संपर्क कर चोरी की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। भानुप्रताप ने बताया चोर देसी शराब की 60 और दो पेटी बीयर, 2800 रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में बाइक सवार दो चोर बचे माल को लेने पहुंच गए, जो उनको देखते ही भाग लिए। इस पर उन्होंने बाइक से चोरों का पीछा किया। कंपिल रोड पर बिजली घर के पास बाइक फिसलने पर वह गिर गए। उन्होंने पुन: भाग रहे चोरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन फासला अधिक होने पर वह चोरों को नहीं पकड़ सके। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed