{"_id":"699ddcc2ebcffea3d80cc8d9","slug":"a-confectioner-died-after-slipping-while-boarding-a-train-etah-news-c-163-1-eta1003-146896-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से हलवाई की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी गोपाल राजपूत (40) की मंगलवार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने पर वह ट्रेन के नीचे आ गया। जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसे का शिकार हुआ गोपाल राजपूत पेशे से हलवाई है, जो मंगलवार की सुबह निजी कार्य से एटा जाने के लिए घर से निकला था। रेलवे स्टेशन पहुंचकर उसने एटा जाने के लिए टिकट ली और एटा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रहा था। चढ़ते समय पैर फिसलने पर वह पटरी पर गिर गया। पटरी पर गिरने के बाद उसने उठने की कोशिश की, लेकिन पटरी में फंसने और ट्रेन के चलने पर उसकी कटकर मौत हो गई।
ट्रेन से कटने से उसका शरीर क्षतविक्षत शव को जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। दोपहर बाद पहचान होने पर गोपाल के परिजन रोते-बिलखते रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने कहा मृतक की जेब से एटा जाने का टिकट मिलने पर हादसे की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos