सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Candidates are vying for a place in the BJP district executive.

Etah News: भाजपा जिला कार्यकारिणी में जगह के लिए दम लगा रहे दावेदार

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Candidates are vying for a place in the BJP district executive.
जीटी रोड ​स्थित भाजपा का​ जिला कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
एटा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के गठन की सरगर्मी तेज हो गईं हैं। इसके 21 पदों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। अब तक 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। जल्द ही पर्यवेक्षक के साथ कोर कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों के नामों पर मंथन किया जाएगा। होली से पहले कार्यकारिणी की घोषणा की उम्मीद की जा रही है।
Trending Videos

भारतीय जनता पार्टी में सालभर गतिविधियां चलती रहती हैं। पिछले कुछ माह से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसआईआर में व्यस्त थे। एक-एक वोट बढ़वाने के लिए बूथ स्तर तक काम हुआ। अब एसआईआर का कार्य अंतिम दौर में है। आगामी कुछ माह में पंचायत चुनावों को देखते हुए पार्टी सभी जनपदों में जिला कार्यकारिणी बनाने की तैयारी कर रही है। एटा में भी इसकी सरगर्मी तेज हो गई हैं। यहां आठ जिला उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय प्रभारी को जिले की कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया, आईटी प्रमुख, सह कार्यालय प्रभारी समेत कई पदाधिकारी स्थानीय स्तर से नियुक्त किए जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा आठ जिला उपाध्यक्ष के लिए करीब 50 दावेदार हैं। आठ मंत्री के लिए 40, तीन महामंत्री के लिए करीब 35, कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी के लिए 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष इच्छा जाहिर की है।
इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी समेत अन्य पदाधिकारियों के लिए भी 20 से अधिक आवेदन जिलाध्यक्ष को मिले हैं। 14 फरवरी को लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने 25 फरवरी तक जिला कार्यकारिणी के गठन के संकेत दिए थे। ऐसे में माना जा रहा है, जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। एटा के पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल जल्द ही एटा आकर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। यहां सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि के साथ वह एक-एक नाम पर मंथन करेंगे।
--
जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश से निर्देशों का इंतजार है। 21 पदों के लिए 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इच्छा जताई है। इसमें पार्टी के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

जीटी रोड स्थित भाजपा का जिला कार्यालय। संवाद

जीटी रोड स्थित भाजपा का जिला कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed