फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra boys and girls triumph in divisional karate championship.

Etah News: मंडलीय कराटे में आगरा के बालक-बालिकाओं ने मारी बाजी

Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Agra boys and girls triumph in divisional karate championship.
फोटो 33 मंडलीय कराटे प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ी आयोजक मंडल के साथ। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में आगरा दोनों ही वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा। बालक वर्ग में मथुरा ने दूसरा और बालिका वर्ग में मैनपुरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14, अंडर 17 और अंडर-19 मंडलीय कराटे में मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद और आगरा के बालक व बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग में आगरा 39 अंकों के साथ प्रथम, मथुरा 31 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि फिरोजाबाद और मैनपुरी के खिलाड़ी 8-8 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आगरा की टीम 38 अंकों के साथ प्रथम, मैनपुरी की टीम 33 अंकों के साथ द्वितीय और मथुरा की टीम 26 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। फिरोजाबाद की टीम बालिका वर्ग में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विशुना मिश्रा, श्रेया सिंह, गोविंद, हर्ष, प्रेमपाल, जयवीर, अरुण कुमार, अभिनेश, अनूप कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन स्वतंत्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा, विनोद सिंह, संतोष सिंह, आलोक कुमार, निशा सक्सेना आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed