फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four health workers found absent; CMO seeks explanation.

Etah News: सीएमओ को मिले चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 14 Aug 2026 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four health workers found absent; CMO seeks explanation.
घिरोर/ बरनाहल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने बृहस्पतिवार से शुरू की गई जूम मीटिंग की जानकारी भी ली। निर्देश दिए कि ये मीटिंग नियमित जारी रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ सुरेंद्र कुमार के साथ सुबह 8:40 बजे सीएचसी सलूक नगर पहुंचे। यहां ओटी टेक्नीशियन तीन दिन से अनुपस्थित मिला। इसके बाद कोसमा पीएचसी में चिकित्साधिकारी और गोधना सीएचसी में दो आउटसोर्स कर्मी नदारद पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों की जूम मीटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed