सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Be careful on social media, do not download unknown files.

Etah News: पुलिस की पाठशालाः सोशल मीडिया से रहें सावधान, अनजान फाइल को न करें डाउनलोड

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Be careful on social media, do not download unknown files.
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को सोशल मीडिया के अवगुणों के बारे में जानकारी दी गई। चेताया गया कि सोशल मीडिया के अवगुणों से दूरी बनाकर रखें। साथ ही अनजान फाइल को डाउनलोड न करें।
Trending Videos


साइबर थाने की टीम ने छात्रों को सोशल मीडिया के खतरों के बारे में विस्तार से समझाया। साइबर सेल निरीक्षक शंभूनाथ ने बताया कि साइबर अपराध कई तरह का होता है। सोशल मीडिया पर आजकल कई एपीके फाइलें भेजी जाती हैं जिसे लोग डाउनलोड कर लेते हैं। इससे आपका मोबाइल हैक हो जाता है और सारा डाटा चोरी हो जाता है। बताया कि लोग किसी कस्टमर केयर का नंबर लेने के लिए गूगल में सर्च करते हैं। ऐसा करने से बचें, साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट से गलत नंबर पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल चार्ज नहीं लेना चाहिए। इससे भी आपके मोबाइल का डाटा हैक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी राजा राम चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर रुपये कमाने का प्रलोभन देकर या ब्लैकमेल करके साइबर अपराधी रुपयों की मांग कर सकते हैं। कई लोग ऑनलाइन गेम के झांसे में फंसकर लाखों रुपये से ठग जाते हैं। 24 घंटे के अंदर 1930 पर या साइबर सेल थाने में शिकायत दर्ज करा दी जाए तो साइबर क्राइम की टीम रुपये वापस करा सकती है।
इसके बाद निरीक्षक वेगराम सिंह ने छात्रों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सवाल-जवाब किए गए। सही उत्तर देने वाले छात्रों को अमर उजाला की ओर से पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव, मलिखान सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed