{"_id":"69cc0e877cdac6c0100cf1a9","slug":"worker-electrocuted-by-high-voltage-line-while-installing-lintel-dies-etah-news-c-163-1-eta1004-148515-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लिंटर डालते समय हाईवोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लिंटर डालते समय हाईवोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने के बाद मजदूर को इमरजेंसी में भर्ती कराते लोग। स्रोत वीडियोग्र
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत सेंथरी में लिंटर डालते समय एक मजदूर हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आस-पास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
शाम करीब 5 बजे सेंथरी में लिंटर पड़ रहा था। वहां रामनिवास (45) निवासी दलेलपुर मजदूरी करने के लिए गया था। लिंटर पड़ने के दौरान वह नीचे से सरिया खींच रहा था। तभी सरिया हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गई। इससे रामनिवास बुरी तरह से झुलस गया। वहां पर काम करने वाले अन्य मजदूर छत से नीचे भाग गए। आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया।
जैसे-तैसे लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos