सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shabnam Granted Bail in Hamid Murder Case

Etah News: हामिद हत्याकांड में शबनम को मिली जमानत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shabnam Granted Bail in Hamid Murder Case
विज्ञापन
एटा। प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी भाभी पूर्व सभासद शबनम ने पांच दिन पूर्व न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। उसकी जमानत याचिका पर मंगलवार को जनपद न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय ने जमानत दे दी है।
Trending Videos


आठ नवंबर को कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके भाई भाजपा सभासद कफील अहमद ने जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 दिसंबर को जीआरपी ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी संजय उर्फ पिंपल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दूसरे आरोपी अब्दुल खालिद निवासी सुंदरनगरी दिल्ली के भी हत्याकांड में शामिल होने की बात कही। अब्दुल खालिद को 4 जनवरी को जीआरपी ने कासगंज रोड बाईपास रोड से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि घटना को अंजाम अपनी बहन शबनम के कहने पर किया था। शबनम मुकदमे में वादी सभासद कफील अहमद की पत्नी है। पूर्व सभासद रही है। पांच दिन पूर्व शबनम ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। मुकदमे के वादी कफील अहमद ने बताया कि न्यायालय से शबनम को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed