{"_id":"69cd11156badf7a2510c6bdb","slug":"elderly-woman-dies-after-falls-from-rooftop-to-road-during-storm-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आंधी में छत से सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आंधी में छत से सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत; परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान वृद्धा की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
death demo
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
एटा के निधौली कलां क्षेत्र के गांव बलजीतपुर में मंगलवार की शाम आंधी के कारण हादसा हो गया। यहां छत पर मौजूद उर्मिला देवी (70) संतुलन बिगड़ने से जमीन पर आ गिरी। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मंगलवार की शाम को मौसम अचानक बदला। शाम को तेज आंधी आई थी। इसके बाद बारिश भी हुई। शाम को गांव बलजीतपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी सुरेशपाल सिंह छत पर थीं। अचानक तेज आंधी के कारण वह खड़ी हुईं और नीचे आने के लिए सीढि़यों की तरफ बढ़ी। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। छत की बाउंड्र्रीवाल छोटी थी।
वह खुद को संभाल नहीं सकी और रोड पर आकर गिरीं। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद वाहन से एटा के महारानी अवंतीबाई मेडिकल कालेज लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। उनके बेटे अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos